सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

शहर के बीएसआई खेल मैदान पर जारी कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर आगामी 30 मई से नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाली बारहवीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के  तत्वाधान में दो दर्जन से अधिक कराटे खिलाडिय़ों की टीम को एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं मनोज दीक्षित मामा की उपस्थिति में टीम के कोच लखन ठाकुर और श्रीमती विमला ठाकुर के नेतृत्व में रवाना किया गया।
मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में होने वाली बारहवीं अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयनीत खिलाडिय़ों में त्रयम्बक ठाकुर, सुनिल विश्वकर्मा, रितिक सेन, वर्षा विश्वकर्माा, रुकमणी राठौर, सचिन वर्मा, आदर्श त्यागी, यश त्यागी, ऋषभ वर्मा, सात्विक कुशवाहा, काव्यांश राठौर, कृष्णा यादव, मेघा राठौर, हर्ष प्रजापति, स्वस्तिक ठाकुर, पकंज चौधरी, निकिता बडोदिया, देवराज वर्मा, सुनीता मेवाड़ा, मोनू शाक्य, मनीष राय, अजय विश्वकर्मा, देवाशीष ठकराल, वंश आजाद, योगेश गिरी, अशुतोष, विकास लोधी शामिल है।
Share To:

Post A Comment: