पेट्रोल टेंक आवंटन बना विवाद पर्दे के पीछे का कारण,
25 फीट जमीन को लेकर हुई दो पक्षों मे मारपीट,
मामला बोरदीकला गांव का
एक पक्ष कांग्रेस का तो दूसरा भाजपा से संबंधित,
जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के 14 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा कायम
जिसे हटाने को लेकर विवाद इतना बड़ा कि मारपीट के बाद दोनो पक्ष हथियारबंद हो आमने सामने हो गए।
मौके पर इछावर एसडीएम आदित्य जैन,तहसीलदार आरएस मरावी,टीआई अरविंद कुमरे सहित पुलिस व राजस्व विभाग का अमला पहुंच गया। समझाईश और विवाद नहीं बड़ने के प्रयास घंटों किए गए।दोनों पक्ष लगातार आमने-सामने रहे, ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ मौके पर जमा रही।
बाद मे शाम को इछावर पुलिस ने फरियादी भागीरथ नागर (पप्पू नागर) की रिपोर्ट पर देवनारायण सैंधव,रवि सैंधव,हरेंद्र सैंधव,फूलसिंह सैंधव,राकेश सैंधव,मांगीलाल सैंधव सभी निवासी बोरदीकला के खिलाफ धारा 294,323,506,34 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया।
वहीं देवनारायण सैंधव की रिपोर्ट पर आरोपी भागीरथ नागर(पप्पू नागर),पंकज नागर,शंकर नागर,राजेंद्र नागर,अर्जुन सिंह नागर,देवनारायण नागर सभी निवासी बोरदीकला के खिलाफ धारा 294,323,506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया है।
सूत्रों के अनुसार अभी विवाद सुलझा नहीं है क्योंकि एक पक्ष भाजपा और दूसरा पक्ष कांग्रेस से संबद्ध है सोमवार को भी इस मामले मे राजनीति अपने चरम पर रही।
25 फीट जमीन को लेकर हुई दो पक्षों मे मारपीट,
मामला बोरदीकला गांव का
एक पक्ष कांग्रेस का तो दूसरा भाजपा से संबंधित,
जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के 14 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा कायम
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बोरदीकला गांव मे घंटों हाई वाल्टेज ड्रामा चलता रहा पूरा तपती दोपहर मे प्रशासन मौके पर विवाद सुलझाने घंटों मशक्कत करते देख गया। जब नतीजा कुछ नहीं निकला तो दोनों पक्षों के कुल 14 व्यक्तियों के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर पुलिस द्वारा प्रकरण कायम किया गया।
जानकारी अनुसार इछावर-नसरुल्लागंज हाइवे पर ग्राम बोरदीकला मे इंडियन आयल का पेट्रोल टेंक रवि देवनारायण पटेल को लाटरी सिस्टम के आधार पर आवंटित किया गया था जिसमे पप्पू नागर का पक्ष भी आवेदक था। इत्तफ़ाक से दोनों पक्षों की जमीन भी एक-दूसरे से लगी हुई है। कंपनी को हाईवे पर जितना फ्रंट चाहिए उतना देवनारायण सैंधव के राजस्व दस्तावेज मे तो है लेकिन मौके पर नहीं निकला, तब जमीन का सीमांकन कराया गया तो पता चला कि देवनारायण पटेल की करीब 25 फिट जमीन पप्पू नागर के कब्जे मे है।जिसे हटाने को लेकर विवाद इतना बड़ा कि मारपीट के बाद दोनो पक्ष हथियारबंद हो आमने सामने हो गए।
मौके पर इछावर एसडीएम आदित्य जैन,तहसीलदार आरएस मरावी,टीआई अरविंद कुमरे सहित पुलिस व राजस्व विभाग का अमला पहुंच गया। समझाईश और विवाद नहीं बड़ने के प्रयास घंटों किए गए।दोनों पक्ष लगातार आमने-सामने रहे, ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ मौके पर जमा रही।
बाद मे शाम को इछावर पुलिस ने फरियादी भागीरथ नागर (पप्पू नागर) की रिपोर्ट पर देवनारायण सैंधव,रवि सैंधव,हरेंद्र सैंधव,फूलसिंह सैंधव,राकेश सैंधव,मांगीलाल सैंधव सभी निवासी बोरदीकला के खिलाफ धारा 294,323,506,34 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया।
वहीं देवनारायण सैंधव की रिपोर्ट पर आरोपी भागीरथ नागर(पप्पू नागर),पंकज नागर,शंकर नागर,राजेंद्र नागर,अर्जुन सिंह नागर,देवनारायण नागर सभी निवासी बोरदीकला के खिलाफ धारा 294,323,506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया है।
सूत्रों के अनुसार अभी विवाद सुलझा नहीं है क्योंकि एक पक्ष भाजपा और दूसरा पक्ष कांग्रेस से संबद्ध है सोमवार को भी इस मामले मे राजनीति अपने चरम पर रही।

Post A Comment: