मुख्यमंत्री ने की नदी मे डूबने के कारण मृत्यु को प्राप्त 3 बालिकाओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

 
सीहोर 24 अगस्त,2020

एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर के ग्राम मुंडला कलां में पार्वती नदी में डूबने से 3 बालिकाओं की आज दुखद मृत्यु हो गई।


मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बालिकाओं के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि आज इस घटना में 17 वर्षीय मंताश पिता मुबीन खान, 12 वर्षीय ककसा पिता मुबीन खान तथा 17 वर्षीय अफसाना पिता अंसार खान की डूबने से मृत्यु हो गई , जबकि मुन्नी खान पिता मुबारक खान को बचा लिया गया है। 
शुरुआती अपुष्ट खबर यह थी कि 5 युवतियां  डूबी, लेकिन वह निराधार निकली एक लापता है।
Share To:

Post A Comment: