आग से मकान जलकर खाक,
70-80 लाख रुपये का नुकसान,
पांच परिवार फुटपाथ पर

शिवराजसिंह राजपूत, इछावर
तहसील मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर ग्राम रामदासी मे दोपहर करीब 3:15 बजे आग ने ऐसा तांडव दिखाया कि 5 दलित परिवारों को फुटपाथ पर ला खड़ा किया।
बाखल जैसे बड़े मकान मे रहने वाला यह संयुक्त परिवार अपने खेत पर खाद छिड़काव के लिए गया हुआ था तभी अज्ञात कारणों से मकान जल उठा।
जानकारी अनुसार पांच सगे भाइयों, मानसिंह,राजाराम,रमेश,ज्ञानसिंह,विक्रम सिंह का परिवार संयुक्त रुप से बाखल नुमा मकान मे निवास करता है। इनके बच्चों के भी परिवार इसी बाखल मे रहते हैं। यह भरापूरा परिवार गुरुवार को एक-दो घंटे के अंदर ही फुटपाथ पर आ गया। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के प्रयास,पानी का टेंकर,इछावर से पहुंची दमकल भी बाखल को खाक होने से नहीं रोक पायी। जेवरात,नकद रुपये,गल्ला सहित सबकुछ आग के धुएं मे उड़ गया। परिवारों के सदस्यों के तन पर जो कपड़े हैं सिर्फ़ वही बचे हैं। आग से हानि का आरंभिक आंकलन 70-80 लाख रुपयों का ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है। सदमे के कारण पीड़ित परिवार फिलहाल कुछ कहने की स्थिति मे नहीं है।
इछावर टीआई अरविंद कुमरे का कहना है कि नुकसान कितना है इसको कहना जल्दबाजी होगी।
परिजनों कहा शरीर पर जो कपड़े हैं वही बचे हैं आग का कारण अज्ञात है।अाग बाखल के पीछे से लगना शुरु हुई थी।

Post A Comment: