शिकार के लिए हिरणों के बिछाया था जाल,
वनकर्मियों ने धर-दबोचा

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट   

सब-रेंज ब्रिजिशनगर के अंतर्गत गुरुवार को वन विभाग ने  हिरणों के शिकारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और फैलाए गए जाल को नैस्तनाबूत कर दिया।

जानकारी अनुसार इनदिनों सावन के महिने मे हिरणो के झुंड स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं और  उन्हें अपने जाल मे फसाने शिकारी भी पीछे नहीं हट रहे।

 ब्रिजिशनगर और कालापीपल गांव के बीच शिकारियों ने हिरणों को फसाने जाल बिछाया जिसकी सूचना वन विभाग को मिली। विभागीय कर्मचारियों ने कमर कसी और शिकारियों का शिकार करने जंगल मे निकल पड़े।
सफलता भी हांसिल हुई और हिरणों के शिकार के लिए प्रयुक्त जाल को मौके पर न केवल जब्त किया बलकी एक आरोपी ग्राम जूनापानी निवासी रुपसिंह को भी गिरफ्त मे ले लिया।

पकड़े गए आरोपी रुपसिंह के सांथ अभय सिंह,हेवन सिंह और मनोज भी थे जो मौके से फरार हो गए। यह तीनों भी ग्राम जूनापानी निवासी ही हैं और आपस मे रिश्तेदार भी।

डिप्टी रेंजर प्रकाश उईके ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Share To:

Post A Comment: