हाईस्कूल तो खोल दिया मगर स्टाफ नहीं  

रमेश बाजपेयी,वीरपुर डेम                  एमपी मीडिया पाइंट 

नसरुल्लागंज तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम खजूरी वन मे बच्चो की संख्या को देखते हुए शासन ने हाई स्कूल का दर्जा तो स्कूल को दे दिया लेकिन शिक्षक नहीं होने के कारण इन बच्चो की पढ़ाई नहीं हो पा रही और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

पाँच हजार की आबादी वाले इस गांव लोगों ने अपने बच्चों का दाखिला इसीलिए इस स्कूल मे करा दिया की बाहर कहीं पढ़ाई करा ने की किल्लत से बचेंगे। लेकिन वर्तमान मे अभिभावकों की उम्मीदों पर इसीलिए पानी फिरा हुआ है क्योंकि स्कूल मे स्टाफ ही नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि हमने अपने बच्चो का एडमिशन बड़े खुश होकर कराया था लेकिन इन बच्चो को शिक्षा देने के लिए शिक्षक नहीं हैं इस कारण इन बच्चो की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ग्राम खजूरी  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा बुदनी के अन्तर्गत आता है। इसके बाद भी इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी का ध्यान नही है। ग्रामीणो का कहना है कि हमारी इस समस्या की तरफ न तो जनप्रतिनिधि ध्यान देते है ना ही शिक्षा विभाग के उच्चाअधिकारी। इस कारण हम हरिजन-आदिवासियों एवं अन्य गरीबों के बच्चे हाईस्कूल की पढ़ाई से वंचित है। 

बतादें कि कक्षा नवीं एवं दसवीं मे चालू सत्र मे 39 बच्चे हाईस्कूल का दर्जा प्राप्त होने के बाद खजुरी के हाईस्कूल मे एडमिशन करा चुके है।
Share To:

Post A Comment: