शिवालयों मे लगा भोलेनाथ के भक्तों तांता 



इछावर , एमपी मीडिया पाइंट  

श्रावण मास के पहले सोमवार को इछावर नगर के शिवालयों मे देवाधिदेव महादेव के मंदिरों मे दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। सुबह से ही नगर के पुराना बस स्टेंड , मुख्य बाजार,थाना,नादान रोड एंव कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित शंकर मंदिरों मे श्रद्धालुओं का पहुंचना आरंभ हो गया था। बड़ी संख्या मे महिलाओं ने पहुंच जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उक्त सिलसिला शाम तक जारी रहा।

भाऊँखेड़ी रिपोर्टर राजेश बनासिया के अनुसार वहां प्राचीन शिवालय पहुंचकर आसपास के करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने सोमवार को दर्शन लाभ लिया।
Share To:

Post A Comment: