दमोह,   एमपी मीडिया पाइंट 

नीति आयोग आईटीसी मिशन सुनहरा कल के आकांक्षी जिले दमोह के ग्राम पंचायत सतरिया मे कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसमें किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी और सांथ में राष्ट्रीय कृषि बाजार मंडी की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान किसानों के पंजीयन भी करवाए गए जिससे किसानों को फसल का उत्तम भाव मिल सके। 

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके साहू ने प्रदर्शन प्लांट का भ्रमण कर किसानों को धान के फसल की खेती की से प्राप्त होने वाले लाभ की जानकारी दी। जिसमे सरपंच कोमल चंद अहिरवार, रोजगार साहायक उत्तम पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके साहू  बीटीएम मुकेश भारतीय ,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शमीम खान ,इसके सांथ ही राष्टीय कृषि बाजार से जितेन्द्र पटेल ने किसानों के पंजीयन किये एसबीआई के बैंक किसान मित्र मोनू राजपूत,पशुपालन विभाग के अधिकारी जीवन लाल रैकवार आदि ने पशुओं के टीकाकरण व टैग लगाये घर घर जा कर । और नीति आयोग से अवदेश रघुवंशी ने सरकारी स्कीम की जानकारी किसानों को दी और साथ ही किसान खेत पाठशाला के माध्यम से समय समय पर खेती की जानकारी किसानों की दी जाती है।
Share To:

Post A Comment: