ना पीने का पानी, ना ही खेलने का मैदान, यह कैसा माडल स्कूल,
काम धकाऊ आरओ वाटर से विद्यार्थी कर रहे कंठ तर,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शासकीय माडल स्कूल के 300 से अधिक विद्यार्थी बेहद त्रस्त हैं उन्हें पीने के पानी और खेलने के लिए मैदान तक से तरसना पड़ रहा है। स्कूल के खेल मैदान पर सोयाबीन की फसल दिखाई दे रही है।
इछावर स्थित शासकीय माडल स्कूल मे विद्यार्थी बेहद समस्याओं के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें ठीक से पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुछ आरओ वाटर की केन बुलायी जा रही हैं जो नाकाफी हैं। दोपहर दो बजे के बाद स्कूल मे पानी खत्म हो जाता है और मजबूरी मे विद्यार्थियों स्कूल के बाहर अपने प्यासे कंठों को तर करने जाना पड़ता है।
छात्र विष्णु वर्मा,पंकज रावल आदि ने बताया कि हमे स्कूल मे पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। छात्र-छात्राएं बताते हैं कि खेल मैदान भी नहीं है।
स्कूल के आंगन मे खेलते हैं छात्रा-छात्राएं , खेल ग्राउंड पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। वर्तमान मे वहाँ सोयाबीन की फसल दिखाई दे रही है। माडल स्कूल मे खेल शिक्षक तक नहीं है। हमने अपनी उक्त समस्याओं से प्रशासन को भी लिखित मे अवगत कराया लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाया।
दूसरी तरफ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एंव अन्य शिक्षक भी स्वीकारते हैं कि समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने हमे अवगत कराया हमारे प्रयास जारी हैं कि समस्याओं से स्टूडेंट्स को निजात मिले।
---------
यह बोले जिम्मेदार
स्कूल मे नलकूप भी है, उसमे पानी भी है लेकिन सबमर्सिबल पंप मे खराबी है या वोल्टेज की कमी है पता लगाया जा रहा है।
रवि शर्मा
प्रभारी प्राचार्य
शा माडल स्कूल इछावर
काम धकाऊ आरओ वाटर से विद्यार्थी कर रहे कंठ तर,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शासकीय माडल स्कूल के 300 से अधिक विद्यार्थी बेहद त्रस्त हैं उन्हें पीने के पानी और खेलने के लिए मैदान तक से तरसना पड़ रहा है। स्कूल के खेल मैदान पर सोयाबीन की फसल दिखाई दे रही है।
इछावर स्थित शासकीय माडल स्कूल मे विद्यार्थी बेहद समस्याओं के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें ठीक से पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुछ आरओ वाटर की केन बुलायी जा रही हैं जो नाकाफी हैं। दोपहर दो बजे के बाद स्कूल मे पानी खत्म हो जाता है और मजबूरी मे विद्यार्थियों स्कूल के बाहर अपने प्यासे कंठों को तर करने जाना पड़ता है।
दूसरी तरफ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एंव अन्य शिक्षक भी स्वीकारते हैं कि समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने हमे अवगत कराया हमारे प्रयास जारी हैं कि समस्याओं से स्टूडेंट्स को निजात मिले।
---------
यह बोले जिम्मेदार
रवि शर्मा
प्रभारी प्राचार्य
शा माडल स्कूल इछावर

Post A Comment: