पहली ही बारिश मे उखड़ गया पालखेड़ी-जोगड़ाखेड़ी रोड


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पालखेड़ी-जोगड़ाखेड़ी रोड पहली ही बारिश मे उखड़ गया। रोड निर्माण मे प्रयुक्त मटेरियल कागज के नाव की तरह पानी मे बह गया। और घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई।


तीन माह पहले पालखेड़ी गांव से जोगड़ाखेड़ी तक के 2.10 किलोमीटर की सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था। निर्माण कार्य चलते समय ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। पालखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि मुकेश परमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसकी परिणीति आज यह हुई की पहली ही बारिश मे यह रोड दम तोड़ गया।

पालखेड़ी एवं जोगड़ाखेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि रोड निर्माण एजेंसी ने घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया इसी वजह से आज रविवार को उक्त रोड भ्रष्टाचार की भेंट चड़ गया। इस सड़क के निर्माण मे सरकार के करीब 61 लाख रुपये खर्च हुए लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला और पूरा रोड गर्त मे समा गया।
Share To:

Post A Comment: