हाथों-हाथ बदले जले हुए ट्रांसफार्मर,
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तत्परता देख ग्रामीण रह गए दंग।

भाऊँखेड़ी,  एमपी मीडिया पाइंट  

पहले गांवो में कभी भी ट्रांसफार्मर जल जाते थे या अन्य कोई गड़बड़ी हो जाती थी तो कई दिन तक गांव वालों को अँधेरे में ही रहना पड़ता था व कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद ट्रांसफार्मर बदले जाते थे।
लेकिन जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से बिजली विभाग में हाथों-हाथ काम होते देखे जा सकते है।

भाऊँखेड़ी: अब फटाफट बदले जा रहे विद्युत
ट्रांसफॉर्मर 

इसी कड़ी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला इछावर ब्लाक के गांव भाऊँखेड़ी में जहाँ शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बस स्टैंड स्थित ट्रांसफार्मर को बदला गया मगर जैसे ही जले हुए ट्रांसफार्मर की के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया तो वह भी जला हुआ तब ग्रामीणों ने सोचा कि अब नया ट्रांसफॉर्मर लगने मे फिर हफ्तों का समय गुजर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मौके से ही कर्मचारियों ने सूचना विद्युत विभाग के अधिकार को दी उन्होंने तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर फिर भाऊँखेड़ी पहुंचाया जिसे विभागीय कर्मचारियों ने भी स्थापित करने मे कदापि देरी नहीं लगाई। इसबार ट्रांसफॉर्मर सही निकला और गांव मे लाईट चालू हो गई।
पहली बार विद्युत विभाग का इतना तत्काल काम होते हुए देखकर गांव वाले भी हैरत में पड़ गए। विद्युत विभाग की तत्परता को ग्रामीण चुनावी चश्मे से भी देख रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: