मनावर से पन्नालाल गेहलोत की रिपोर्ट 
मनावर नहर क्रमांक 4 की  पाइप लाइन अंडर ग्राउंड नहर नर्मदा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत खुज नदी प्रतापपुरा  दाब्या में ओंकारेश्वर नहर परियोजना क्रमांक 4 की सीसी पाइप वाली नहरों के वाल से व्यर्थ बहने वाले पानी को किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बन्द कराया !  किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने  पिछले दिनों मनावर में नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर  रबी सीजन की बुआई करने हेतु नहर का पानी छोड़ने की मांग की थी !किसानों की मांग पर विभाग के द्वारा गत दिनों नहर में पानी छोड़ा गया ,लेकिन नहर में दिए गए वाल्व ओर नहरों के जॉइंट से पानी बहने के कारण पानी मनावर अंचल के किसानों तक पानी नही पहुच पा रहा है !ऐसे में मनावर अंचल के किसानों के द्वारा नहर के कमांड एरिया में  लगातार निगरानी कर जहा जहा पानी निकल रहा है उस स्तन को अधिकारियों को अवगत कराया गया ! अधिकारी कर्मचारीयो की सुस्ती ओर लापरवाही पूर्ण बर्ताव के कारण किसानों ने खुद ही वाल्व को ठीक करने का निश्चय किया ! शुक्रवार व शनिवार लगातार दो दिनों तक मनावर अंचल के किसानों ने ग्राम प्रतापपुरा  दाब्या की खुज नदी पर जेसीपी मशीन की सहायता से नदी में दिए वाल्व को सफलता पुवर्क बंद कर दिया गया व 69 नम्बर वाला वाल भी सफलता पुवर्क बंद किया गया ! मनावर अंचल के किसान कमल चोयल जितेंद्र परिहार पूनम मुकाती रामा राठौर बाबूलाल गहलोत लक्ष्मण पटेल ग्राम निगरनी, सुरेश सोलंकी ग्राम गुलाटी, प्रकाश सिंघारे ग्राम कुराडाखाल ने वाल्व बन्द करने में श्रमदान दिया !इन किसानों का कहना हे की अधिकारी किसानों के खेतों तक पानी पहुचाने के लिए गंभीर नही है ! अरबो की लागत से बनाई पाइप वाली नहर व ओपन  नहर में गुणवत्ताहीन कार्य करने से ,नहरों की साफ सफाई भी होने,नहरों के लीकेज को ठीक से बन्द नही करने से किसानों को ठीक से पानी नही मिल पा रहा है ! ऐसे में शासन की हर किसान के खेतों में पानी पहुचाने की सिंचाई योजना पर बट्टा लग रहा है ! वही खुज नदी का वाल बन्द होने से जो रिसाव हो रहा था वह बन्द होजाने से पाइप लाइन नहर में पानी प्रेशर से जाएगा जो टेल तक पहुचाने में मदद करेगा वही एन वी डी ए के अधिकारी सरकारी तनखा पाकर आराम फरमा रहे है किसान संघर्ष समिति रोज अपना खेती का काम छोड़कर लापरवाही की भेंट चड़ी नहर की रिपेरिग में किसान अपना पूरा समय खर्च कर सफल प्रयास कर रहे है अधिकारी ठेकेदार की गलत कार्य प्रणाली पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट न करते हुए भाई चारा निभा रहे है सरकार की 500 करोड़ की योजना की बन्दर बांट लगाने वाले अधिकारी व ठेकेदार बिना कीमत दिये किसानों से निगरानी व परिश्रम करवा के तमासा देख रहे है इतनी बड़ी योजना 119 गांव के किसान 30 हजार हेक्टयर में सिचांई करने वाली नहर 2013 में जिसे चालू होना थी 2019 तक आज भी पानी के लिये तड़प रही है वही लाखो किसान टक तकी लगाकर राह देख रहे है कब आएगा पानी कब आयेगा नहर का पानी शासन परशासन ने आजतक किसी भी अधिकार या ठेकेदार को कोई भी पनिसमेन्ट नही दिया ये उनका शौभाग्य व किसानों का दुर्भाग्य है एन वी डी ए कमिश्नर इंदौर संभाग ए के सिहल ने 15 नवम्बर को नहर का पानी टेल तक पहुचाने की बात कही थी आज उनका कहना है काम चल रहा है रिपेरिग सुधार रहे है मुझे वहा की गति विधियों की पूरी जानकारी नही है स्थानीय अधिकारियों से बात करो वो बताएंगे मनावर ण वी डी ए अधिकारी ,ई ,आर पी उइके का कहना है कुछ जॉइंट लीकेज है उन्हें सुधार दिया गया है खराब वाल बन्द कर दिये गये है ठेकेदार काम नही कर रहा मोबाइल भी बन्द करके रखता है वही  किसान संधर्ष समिति के किसान सयम काम कर रहे है यह पूछने पर बताया कि ठेकेदार के सम्बंध में विभाग ने भोपाल लिखकर देदिया व ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया है एक सप्ताह में फिर से पानी छोड़ा जायेगा


Share To:

Post A Comment: