आलकी की पालकी, जय कहैयालाल की,
धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 

इछावर/फांगिया                                     एमपी मीडिया पाइंट 

जगत गुरु,ईश्वर के अवतार,महाभारत के महानायक,बालगोपाल,रंणछोड़,कृष्णकंहैया,नंदगोपाल,यशोदानंदन,देवकीनन्दन,गोपी प्रियतम,द्वारकाधीश,मुरलीधर श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी इछावर क्षेत्र मे धूमधाम से मनाई गई। 


नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला गया। आधा दर्जन स्थानों पर मटकी फोड़ आयोजन किए गए। स्थान-स्थान पर कृष्ण भक्तों का स्वागत किया गया।

मटकी फोड़ आयोजन के दौरान वार्ड-12 कुछ समय के लिए तब सनसनी फैल गई जब करतब दिखाता राहुल नायक पिता रामप्रसाद गिरकर चोटिल हो गया। उसे तुरंत इछावर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी कर दी गई।

इछावर के मुरली-मनोहर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर पुराना बस स्टेंड सहित सभी मंदिरों मे देर रात तक भजन-कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे।

उधर तहसील के ग्राम फांगिया क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्ण भगवान को भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दूध दही गन्ने के रस बिलपत्री चढ़ाकर भगवान कृष्ण का अभिषेक किया और उसके बाद हवन,पूजा एवं महाआरती,कन्या भोजन का आयोजन किया गया।

 कृष्ण भगवान का समारोह निकाला गया।

 दूध,दही व चर्णामृत का प्रसाद वितरित किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा गया जहां आग बांधकर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया और गांव में कई नाटक के माध्यम से नटखट कृष्ण के अवतार में कपड़े पहने गए और कई नाटक करें जैसे बांसुरी वाला, मुरली वाला,पायल वाला, डांस अनेक नाटक कर-कर बड़े धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया।गांव फांगिया ,ब्रिजिशनगर, कनेरिया, गुराड़ी, समापुरा, नादान आदि गांवों में भी आयोजन हुए।

इसी प्रकार गांव बोरदीकला में हनुमान मंदिर पर चल रही भागवत कथा मे कृष्ण भगवान के जन्म के बारे में  प्रवचन  दिनभर चले  और  कृष्ण भगवान के जन्म लीला की कहानी एवं प्रवचन सुनाया गए। प्रवचन सुनने  कई लोग पहुंचे दूसरे गांव से  और वहां पर कृष्ण जी के उतार में  कई मंचन किए भगवत कथा में कल शनिवार को बोरदीकला में समापन होगा।
Share To:

Post A Comment: