21वीं सदी से कोसों दूर सीहोर जिले का बकतरा,
समस्याओं को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
सीहोर/बकतरा, एमपी मीडिया पाइंट
आजादी से लेकर आज तक बकतरा ग्राम का विकास नहीं हुआ। कहने को यह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का गृह क्षेत्र एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल का ग्राम । इस क्षेत्र ने बड़े बड़े दिग्गज नेता देश और प्रदेश को दिए लेकिन बकतरा मे आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
यहां की प्रमुख समस्याएं हैं बस स्टेण्ड का निर्माण आज तक नही हुआ सिर्फ घोषणा रह गई।
सुलभकाम्प्लेक्स ना होने से आमनागरिको को बहुत परेशानी होती है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव है।
सड़को एवं नाली नही होने से रोड पर पानी साल भरा रहता है स्कूली बच्चों को नागरिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज भी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं, क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति भी किसी से छिपी नही है । शिक्षा का स्तर बहुत गिर चुका है। विद्यार्थी कैसे अच्छे भविष्य की कल्पना करें।
विगत कई वर्षों से जागरुक नागरिक बकतरा क्षेत्र की आवाज उठाते रहे। समस्याओं से शासन-प्रशासन को लगातार अवगत कराया गया लेकिन समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। नागरिकों का कहना है कि समय रहते हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमे सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।


Post A Comment: