किसानों के सम्मान में ,
करण सिंह वर्मा मैदान में ,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 29 अगस्त गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे इच्छावर विधानसभा के विधायक करण सिंह वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल इछावर द्वारा किसानों की समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसील कार्यालय इच्छावर में में दिया जाएगा। जिसमें सोयाबीन की फसल बांझ रहने का सर्वे कराए जाने एवं मुआवजा राशि प्रदान करने एवं फसल बीमा का समय पर भुगतान कराए जाने व किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने के वादे को निभाने तथा किसानों की फसल का बोनस दिलाने तथा अन्य किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर ने बताया कि समस्त किसान एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में इस महारैली में शरीक होंगे।

Post A Comment: