रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई- प्रभारी मंत्री अकील



इछावर, एमपी मीडिया पाइंट   

इछावर क्षेत्र का विकास लम्बे अर्से से पिछड़ा हुआ था यहां बेरोजगारी की समस्या से मुझे अवगत कराया गया था। इस प्रमुख समस्या के निराकरण को लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पहला कदम यह उठाया कि नवीन उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि आवंटित की। मै शुक्रगुजार हूँ प्रदेश सरकार का।
उक्तबात सीहोर जिला प्रभारी मंत्री ने कही वह इछावर तहसील के ग्राम खेरी मे सोसायटी भवन लोकार्पण समारोह मे बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार अपने वचनबद्ध है कि गरीबों का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा। मैं अपने भी कर्तव्य को निभाने मे भी पीछे हटने वाला नहीं। पहले असली गरीबी की जांच जरुर कराऊंगा फिर पूरा-पूरा न्याय दिलाऊंगा। 
मंत्री अकील ने कहा कि सभी किसानों के कर्ज माफ होंगे। बेफिक्र रहें।
 रघुकुल रीत सदा चली आई,प्राण जाई पर वचन न जाई।
हम वचनबद्ध हैं इछावर की तमाम समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने आगाह किया कि नागरिकों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करें।

सीहोर के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि बहुत किस्मत से कुशल प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के रुप मे सीहोर को मिला है उनकी कार्यपद्धति सराहनीय है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व सहकारिता नेता अभय मेहता ने कहा कि इछावर क्षेत्र अनेक समस्याओं से गुजर रहा है और इस क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का दायित्व जिस तरीके से प्रभारी मंत्री आरिफ अकील निभा रहे हैं वह काबिल-ए-तरीफ है। मेहता ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने अपने संबोधन मे प्रदेश सरकार का आभार माना जो जनकल्याणकारी योजनाओं को तीव्रता के सांथ संचालित कर रही है। उपस्थितों को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण परमार,हरगोविन्द सिंह दरबार,अहमद खांन खेरी,सुनील राठी सहित कांग्रेस नेतागण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने किया शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल इछावर का निरीक्षण:

 ग्राम खेरी जाते समय अचानक मंत्री अकील ने शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। वह छात्राओं से रुबरु हुए और विद्यालय की समस्याओं को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने भी खुलकर अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। स्कूल की बाउंड्री वाल,खेल मैदान,विज्ञान प्रयोगशाला आदि समस्याओं से अवगत कराया जिसके निराकरण को  लेकर मंत्री अकील ने उच्चाधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Share To:

Post A Comment: