वक्ताओं ने कहा मुर्दों के शहर में नामर्दों का नेतृत्व
सोशल मीडिया के ग्रुप ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन,
जर्जर सड़क के लिए पहले की जाएगी गांधीगिरी, नहीं माने भगत सिंह का मार्ग अपनाए जाने की दी चेतावनी
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
सोशल मीडिया की पहचान यूं तो पारस्परिक संबंध के लिए अंतर्जाल या अन्य माध्यमों द्वारा निर्मित आभासी समूहों को संदर्भित करता है। यह व्यक्तियों और समुदायों के साझा, सहभागी बनाने का माध्यम है, लेकिन अब सीहोर के एक सोशल मीडिया ग्रुप से बुधवार को शहर में नए प्रयास की शुरुआत हुई।
दोपहर बारह बजे से शहर के जमीन से जुड़े प्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों और मीडिया के हरेक व्यक्ति ने कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके तक जर्जर मार्ग के निर्माण को लेकर तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन के दौरान शहरवासियों ने अनेक समस्याओं के बारे में संबोधित किया और पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से शहरहित में साथ देने का वादा भी किया।
जानकारी अनुसार कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके तक जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर शहरवासी आगामी दिनों में मानव श्रृंखला बनाकर कलेक्टर में एक ज्ञापन देकर गांधीगिरी करेंगे। इसके बाद अगर प्रशासन द्वारा समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो देश के अमर शहीद भगत सिंह आजाद के मार्ग पर चलने का निर्णय भी लिया गया है।
शहर में अनेक समस्या मौजूद
शहर में नगर पालिका परिषद चाहे विकास ढिढोंरा पीटती हो किंतु जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसा ही कुछ देखने मिला जब शहर के कोतवाली चौराहे पर ग्रुप द्वारा आयोजित धरने के दौरान करीब दो दर्जन से अधिक मंजे हुए वक्ताओं ने शहर की गली-गली में हुए विकास कार्य की पोल खोल दी। अब गैर-सियासी मंच से राजनैतिक ही नहीं प्रशासनिक हल्कों में भी सनसनी मच गई है। वहीं शहर में उंगली ग्रुप का उदेश्य महज ध्यानकर्षण है।
हर रोज 25 हजार से अधिक लोग करते जर्जर मार्ग से आवा-गमन
कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर कई जगह से जर्जर और जगह-जगह गिट्टी निकल आई, जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर करीब 25 हजार से अधिक लोग हर रोज गुजरते है। गत दिनों जब सोशल मीडिया के एक स्थानीय ग्रुप ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था तो प्रशासन ने इस मार्ग पर मिट्टी डाल दी है। जिससे ओर परेशानी हो रही है। ऐसे में दो पहिया व चार पहिया वाहनों में आए दिन टूटफूट लगी रहती है।

Post A Comment: