थाना  इछावर टीआई अरविंद कुमरे

इछावर ,  एमपी मीडिया पाइंट 

गुरुवार को इछावर का गुरुर तब टूट गया जब गुरुस्थल कहे जाने वाले स्थान से नवजात बच्ची को बिलखता पाया गया।

एक श्रद्धालु जब वहां आस्था के आधार पर पहुंचा तो मंजर देख चकित रह गया। पुलिस को इक्तला दी गई। बच्ची को इछावर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक देखरेख के पश्चात उसे सीहोर भेज दिया गया। बच्ची रक्षित एवं सुरक्षित है। लेकिन क्रूरता या कुकर्म करने वाले दरिंदे आखिर कौन है!
इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे का कहना है कि हमने अपना प्रथम कर्तव्य निभा लिया लेकिन दूसरे कर्तव्य के निर्वहन मे भी कोई चूक नहीं होगी। जल्द ही जालिम पुलिस की हिरासत मे होंगे।

Share To:

Post A Comment: