इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


शारदेय नवरात्र का पर्व रविवार 29 सितंबर से आरंभ हो जाएगा। इछावर नगर के करीब-सभी प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर दुर्गा  उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं इछावर के ग्राम्यांचलों मे भी दुर्गा उत्सव की धूमधाम रहेगी। अगले नौ दिन श्रद्धालु शक्ति की भक्ति मे डूबे रहेंगे इस दौरान भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण के भी आयोजन किए जाएंगे।

नवरात्र 2019 : घट स्थापना का यह समय रहेगा

घट स्थापना कब करें : पंडित पं लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को घट स्थापना के शुभ मुहूर्त सुबह 9ः15 से दोपहर 12ः20 बजे तक। फिर दोपहर 1ः45 से 3ः15 बजे तक व गोधुलि बेला में शाम 6.15 से रात 9ः45 बजे तक घट स्थापना होगी।

नवरात्र 2019 : हस्त नक्षत्र में होगी शुरुआत :

पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा के मुताबिक प्रतिपदा 28 सितंबर को रात 11ः55 बजे से है,जो दूसरे दिन रविवार को रात 8ः15 बजे तक रहेगी। हस्त नक्षत्र शाम 07:07 बजे तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि पर हस्त नक्षत्र में शक्ति की स्थापना व साधना शुरू करना शुभफलदायक होता है।

नवरात्र को लेकर सजे शहर के बाजार


शारदेय नवरात्रि का लेकर शहर का गांधी चौक बाजार,न्यू मार्केट, यादव पुरा मार्केट, नादान रोड सहित लगभग सभी बाजार सज गए हैं। मिष्ठानों की दुकानों पर साबूदाने की खिचड़ी से लेकर फलहारी नमकीन सहित विभिन्न प्रकार की मिठाईयां बननी शुरू हो गई है। जिससे मातारानी के भक्तों को नौ दिनों तक उपवास में फलहारी खाद्य पदार्थ मिल सकें। 

दूसरी तरफ राजेश मेवाड़ा ने बताया कि इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर बोरदी टोल प्लाजा के नजदीक ब्रिजिशनगर जोड़ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां विजयासन लंगर सेवा समिति  ब्रिजिशनगर के तत्वावधान मे नागरिकों ने माता विजयासन देवी धाम पैदल पहुंचने वाले देवी-भक्तों के लिए लंगर सेवा की व्यवस्था की है। जो पूरे 9 दिनों तक जारी रहेगी।

Share To:

Post A Comment: