युवक ने पुलिस से परेशान होकर की आत्महत्या करने की कोशिश,
लगाए पुलिस प्रशासन पर आरोप




सीहोर , एमपी  मीडिया  पाइंट

सीहोर के नसरुल्लागंज मे एक युवक ने पुलिस से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना नसरुल्लागंज थाने परिसर मे ही हुई। जब अर्धनग्न युवक ने अपनी ही बाईक मे आग लगा दी और बाईक मे आग लगाने के बाद जहर पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस व्यक्ति ने पुलिस पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया है। पुलिस जवानो द्वारा मांगी गई रकम की राशि 50 हजार बताई जा रही है।

क्या था मामला :
दरसल मामला यह था कि, नसरुल्लागंज में एक स्थान पर पुलिस ने 5 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ लिया। इनमे से सतीश राठौड़ का कहना है।  कि, पुलिस ने उन्हें जब पकड़ा तब सभी को छोड़ने के एवज में पुलिस ने उनसे 50 हजार रूपये की मांग की जो सतीश ने उन्हें दिए। आज सतीश ने पुलिस से परेशान होकर अपनी बाइक में आग लगाई और ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सतीश के पिता का नाम राधेश्याम है यह तिलैया तहसील में रहता है और सब्जी बेचने का धंधा करता है। खबरों के अनुसार, सतीश ने नाम मात्र का जहर चाटा था, अभी वह खतरे से बाहर है और बिलकुल ठीक है। दूसरी तरफ पुलिस ने उसके खिलाफ एक और प्रकरण दायर कर लिया हैं।
Share To:

Post A Comment: