सेवानिवृत्त हुए सेना के जवान का अभूतपूर्व स्वागत
मां भारती के लाल का सेना से सेवानिवृत्त होने व गाँव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
सोमवार को इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में सेना से सेवानिवृत्त होने व उनके आगमन पर नजदीकी ग्राम लसूड़ियाराम निवासी स्वरुप सिंह वर्मा का ग्राम भाऊँखेड़ी में स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।
जैसे ही स्वरूप सिंह वर्मा भाऊँखेड़ी पहुँचे तो हायरसेकंडरी स्कूल से डीजे के सांथ उनका भव्य जुलूस निकाला गया। रास्ते मे कई बालिकाओ ने उन्हें तिलक लगाकर स्वागत किया तो ग्राम के युवाओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
तत्पश्चात स्वरूप सिंह वर्मा के जोरदार स्वागत का कार्यक्रम आइडियल पब्लिक स्कूल में किया गया जहाँ स्कूल के प्रचार्य धरमपूरी गोस्वामी ने शाल श्रीफल भेंट किया गया। वही सेना से सेवा निवृत्त हुए स्वरूप सिंह वर्मा ने स्कूल स्टाफ का अभिवादन स्वीकार किया व पिछले सत्रह वर्ष तक सेना में रहकर जो देश सेवा की उससे अवगत कराया।
उनके गृहग्राम लसूड़ियाराम पहुँचने पर सर्वप्रथम अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया,वही उनकी बहनों ने उनकी आरती उतारी। भाऊँखेड़ी एवं लसू़ड़ियाराम मे घंटों देशभक्ति का उत्सवी माहौल नजर आया।

Post A Comment: