कलमकारों से नवाजे गए राष्ट्र निर्माता,
पत्रकारों ने किया शिक्षकों का सम्मान,
कहा-आप हैं तो देश का भविष्य है 



सीहोर/नसरुल्लागंज,  एमपी मीडिया पाइंट 

गुरूवार को वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जैमिनी के सानिध्य मे शासकीय विद्यालयों के शिक्षक पीएन पैठारी,आरएन यादव, श्रीमति मंजू दुबे का शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यो को लेकर शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।


 इस अवसर पर अन्य सभी शिक्षको का भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से  नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमति  अनिता राजेश लखेरा,पार्षद भाग्यश्री सोनी,पत्रकार सोनू खंडेलबाल, जीतेन्द्र पँवार, संजय अग्रवाल, अरूण सोनी,विजय सोनी,सुशील बंसल सहित शिक्षक शिक्षिकाऐ,छात्र छात्राएँ  मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले शिक्षक आदरणीय हैं और वही राष्ट्र के निर्माता हैं। आज शिक्षकों सम्मानित करते हुए पत्रकार खुद अपने-आपको गौरांवित महसूस करते हैं।

बतादें कि सीहोर जिले मे यह पहला अवसर था जब कलमकारों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।
Share To:

Post A Comment: