यूनियन बैंक आफ इंडिया ने किया पौधरोपण
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
यूनियन बैंक शाखा इछावर के प्रबंधन ने गुरुवार को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
यूनियन बैंक शाखा इछावर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर कैंपियन स्कूल लाडकुई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां आम,अमरूद,अनार,जामुन लगभग 50 फलदार वृक्ष लगाएं ।
तथा छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बैंक द्वारा किया गया।
सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं खेलकूद में श्रेणी मे आए छात्र छात्राओं को बैंक द्वारा सम्मानित उपहार दिया गया।
इस मौके पर यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक रवि मोहन गंगराड़े ने स्कूली बच्चों को पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए आवश्यक है कि हम प्रतिवर्ष पौधरोपण करें। इसका महत्व शास्त्रों मे भी वर्णित है।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के उप प्रबंधक असीम तिरकी, ग्रामीण विकास अधिकारी नरेंद्र गुर्जर,विशेष सहायक भरत शाह, ब्रजकिशोर श्रीवास्तव,राहुल राजपूत विद्यालय के प्राचार्य स्कूल शिक्षक एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: