केन्द्र सरकार के अधिकारी ने किया सांसद आदर्श ग्राम लोहापठार का भ्रमण     

इछावर 25  सितंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 


     जिले के विकासखण्ड इछावर के सांसद आदर्श ग्राम लोहापठार में केन्द्र के अधिकारी सौरभ भट्टाचार्य ने सांसद आदर्श ग्राम योजना से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली एवं ग्राम पंचायत लोहापठार में योजना अंतर्गत से हुए निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान श्री भट्टाचार्य के साथ पंचायत राज संचालनालय भोपाल से सुरेश गुप्ता, चार्ज अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी इछावर श्रीमति प्रगति वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इछावर सुश्री आयुषि गोयल, प्रभारी अधिकारी ‘‘ सांसद आदर्श ग्राम योजना’’ से राजेश राय, राकेश बिरला, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा गुलाब अहिरवार, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: