सीहोर 23 सितंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी.सिंह बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशों में पद रिक्त नहीं होने के कारण जिन शिक्षकों को होल्ड पर रखा गया है उन्ही के स्थानांतरण में संशोधन हो सकते हैं। स्थानांतरण पर प्रतिबंध लग जाने के कारण अब किसी भी प्रकार के स्थानांतरण नहीं होंगे।


Post A Comment: