सीईओ जिला पंचायत ने क्लस्टर स्तर पर की विकास
योजनाओं की समीक्षा,
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर ग्राम रोजगार सहायक को
किया कारण बताओ सूचना पत्र जारी
सीहोर 23 सितंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरूण कुमार विश्वकर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं में जिले को अग्रणीय रखने निरंतर सक्रीय हैं। श्री विश्वकर्मा द्वारा गत दिवस ईछावर एवं सीहोर जनपद के बोरदीकलां, रामनगर, खजूरिया कलां एवं खण्डवा क्लस्टर में मैदानी अमले की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान सीहोर जनपद के ग्राम पंचायत झरखेड़ा में निर्माण कार्यों की अत्यधिक धीमी प्रगति के कारण ग्राम पंचायत सचिव एवं जनपद पंचायत के क्लस्टर प्रभारी के निलंबन एवं विभागीय जांच के आदेश दिए गये। इसी प्रकार खण्डवा क्लस्टर के ग्राम पंचायत देवली में कपिलधारा कूप निर्माण में अनियमितता के कारण क्लस्टर उपयंत्री के विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित की गयी एवं अन्य योजनाओं में लापरवाही सामने आने पर कादराबाद एवं शेखूपुरा की जांच के आदेश दिए गये।
जनपद पंचायत इछावर के ग्राम पंचायत जामली के सचिव एवं ग्रामरोजगार सहायक को मनरेगा योजना में धीमी प्रगति के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किये गये। जबकि ग्राम पंचायत गुराडी के सचिव को जनपद पंचायत मे संलग्न करने के निर्देश दिए गये साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत विशनखेडी के सचिव एवं ग्राम पंचायत सचिव को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए गये।

Post A Comment: