शा एक्सलेंस स्कूल को 21 हजार रुपये सहयोग प्रदान करने की घोषणा,
सहकारिता परिवार सहयोग राशि तुरंत उपलब्ध कराएगा- अभय मेहता

इछावर, 19 अक्टूबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
स्कूल के प्राचार्य,अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंत्री डा चौधरी को स्कूल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री जी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया।
इसी कार्यक्रम मे प्रदेश के वरिष्ठ नेता अभय मेहता भी विशेष रुप से उपस्थित थे, उन्होंने मंत्री चौधरी को स्मरण कराते हुए कहा कि इछावर का उक्त स्कूल सीहोर जिले का दूसरा सबसे पुराना स्कूल है ऐसे मे अनगिनत प्रतिभाओं को पैदा करने वाले इस स्कूल की तरफ शासन का ध्यान देना नितांत आवश्यक हो गया है। स्कूल उत्थान के लिए शासन की तरफ से जो घोषणाएं की गई वह सभी काबिल-ए-तरीफ हैं।
विद्यार्थियों एवं राष्ट्र निर्माण के इस पुनीत यज्ञ मे इछावर का सहकारी परिवार भी अपनी आहुतियां देगा।
सहकारी नेता अभय मेहता ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि इछावर सहकारिता परिवार की ओर से शासकीय एक्सलेंस स्कूल को विकास कार्यों मे सहयोग हेतू 21 हजार रुपये तत्काल दिये जाने की घोषणा करता हूं।इछावर सहकारी नेता अभय मेहता ने कहा कि 21 हजार रुपये की सहयोग राशि से स्कूल प्रबंधन छात्रों की समस्याओं को सुलझाने की शुरुआत करें।

Post A Comment: