02 लाख की अवैध सागौन परिवहन करते 16 लाख का ट्रक जब्त,
ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार तो दूसरा अन्य आरोपी मौके से फरार
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 



सागौन की अवैध तस्करी के लिए कुख्यात इछावर का दौलतपुर और खेरी क्षेत्र अब भी सागौन माफियाओं की अवैध गतिविधियों से छुटकारा नहीं पा सका है। बहुत दिनों बाद वन विभाग की ताजा कार्रवाई मे एक आरोपी हत्थे चढ़ा जबकि दूसरा आरोपी फरार होने मे कामयाब हो गया।


जानकारी अनुसार 18 अक्टूबर को  वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार शिवहरे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अशोक लीलैंड ट्रक लगभग  9:30 बजे रात्रि को अवैध सागौन लकड़ी  लेकर  सीहोर की ओर जाएगा। तत्काल वन परिक्षेत्र अधिकारी इच्छावर द्वारा सीहोर वन परिक्षेत्र अधिकारी हरिओम मनु एवं इच्छावर वन अमले को उक्त संबंध में  सूचना दी गई। इसके पश्चात  अधिकारी के निर्देशन में  शिवराम पांडे परिक्षेत्र सहायक खेरी के हमराह अन्य स्टाफ को इछावर-सीहोर हाईवे पर  शास कास्टगार डिपो के दफ्तर मे तैनात कर दिया गया।
मुखबिर की सूचना सही साबित हुई। रात्री करीब 10:00 बजे इच्छावर की तरफ से एक वाहन अशोक लेलैंड जिसपर सफेद कलर का सफेद पल्ली ढकी हुई  थी, आता दिखाई दिया। वन विभाग के अमले ने रोकने का प्रयास किया लेकिन स्टाफ को धता दिखाकर सीहोर तरफ भाग निकल‍ा। ट्रक का पीछा किया गय‍ा। घेराबंदी कर उस संदिग्ध ट्रक को इंदौर भोपाल हाईवे पर स्थित सागर ढाबा पर रोका पकड़ लिया गया।
 वाहन को सरताज आत्मज अयूब निवासी दौलतपुर चला रहा था। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन में लगभग 60 अवैध  सागौन गोला जिसका मूल्य ₹200000 एवं एक अशोक लीलैंड ट्रक जिसका मूल्य ₹1600000 को अवैध सागौन परिवहन करते हुए पकड़ा।वन अपराध अधिनियम के के तहत कार्रवाई की गई।
कार्यवाही में रेंजर इछावर राजकुमार शिवहरे, रेंजर सीहोर हरिओम मनु,डिप्टी रेंजर शिवराम पांडे खेरी, चंद्र सिंह भिलाला ब्रिजिशनगर,चेतन आर्य, दीपक वेदी, दीपेंद्र सिंह चौहान, विकास कलोसिया अर्जुन वर्मा आदि का सहयोग रहा।


गौरतलब तलब है कि इछावर रेंज के दौलतपुर एवं खेरी क्षेत्र से सागौन माफिया द्वारा बड़े स्तर पर सागौन जंगल मे अवैध कटाई की जाती है। बताया जाता है कि यह‍ां से अवैध सागौन की सप्लाई सीहोर के अतिरिक्त देवास जिले व उज्जैन संभाग मे भी होती है। लंबे अर्से के बाद वन विभाग की उक्त बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जब कोई एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार किया गय‍ा।

Share To:

Post A Comment: