शीघ्र किया जाएगा कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ का विस्तार,
मिलावटखोरों और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई हो-दिलीप गुर्जर
सीहोर,एमपी मीडिया पाइंट
प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रभावी व 2006 में पारित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन अभी भी पूरी तरह सक्रिय नहीं है। आगामी दिनों में दीपावली का पर्व है। इस दौरान प्रशासन को मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। उक्त विचार ग्राम बरखेड़ाहसन में मध्यप्रदेश कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने कहे।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना की अनुशंसा पर बरखेड़ा हसन ब्लाक में प्रताप सिंह गुर्जर को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यशाला के दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप गुर्जर ने बताया कि गत दिनों जिले के बिलकिसगंज में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया था अब आगामी दिनों में पूरे जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगाए कार्यशाला
जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार मिलावटखोरों के लिए सख्त है। खाद्य पदार्थों के विके्रताओं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। अभी तक खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग द्वारा महज सेंपल लेने की औपचारिकता की जाती थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते थे, पर अब ऐसा नही होगा। अब हमने प्रभारी कार्रवाई के लिए प्रभावी टीम का गठन किया है। मिलावट के जरिये मुनाफाखोरी कर रहे लोगों का अब बेनकाब होना जरूरी है। अधिनियम के अनुरूप सिर्फ नमूने मात्र न लेकर यह भी देखा जायेगा कि खाद्य पदार्थ कहां से आ रहे हैं, कहां रखे जा रहे हैं? किस तरह, कौन से वाहन से आ रहे हैं? इनके अलावा और भी ऐसे कई मापदंड हैं जिन्हे देखकर कार्रवाई की जायेगी। सरकार ने पूरी तरह शिंकजा कसा हुआ है। कार्यशाला के दौरान हरि सिंह, प्रेम सिंह गुर्जर, सर्जन सिंह, अनूप सिंह, नईम आदि शामिल थे।


Post A Comment: