शादी के लिए लेना है सरकारी लाभ तो दूल्हों को भेजनी होगी टॉयलेट के साथ तस्वीर,
-'सेल्फी विद टॉयलेट' की शर्त, तभी मिलेंगे 51 हजार
-मप्र सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के तहत दूल्हों के सामने अजीबोगरीब शर्त रखी
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के तहत दूल्हों के सामने अजीबोगरीब शर्त रखी है. इस शर्त के मुताबिक अब शादी के पहले दूल्हों को अपने घर के टॉयलेट के साथ फोटो लेकर एप्लिकेशन फॉर्म में लगानी होगी तभी सरकार की तरफ से 51 हजार रुपए मिलेंगे. शादी पूरी हो जाने बाद मैरिज सर्टिफिकेट पर भी दूल्हे की यही तस्वीर लगी होगी. इसका उद्देश्य यह है कि दूल्हन के लिए घर में टॉयलेट की व्यवस्था जरूर हो. लेकिन सरकार की यह शर्त भावी दूल्हों को अटपटी लग रही है.
इस सरकारी शर्त के मुताबिक अगर शादी से पहले टॉयलेट के साथ तस्वीर नहीं भेजी गई तो काजी भी निकाह नहीं पढ़ेंगे. कई दूल्हों ने नगर निगम को शादी के एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी टॉयलेट के साथ तस्वीर भेजी है. सेल्फी भेजने के बाद ही दूल्हों का निकाह हो सका है. आपको बता दें कि 74 दूल्हों ने मुख्यमंत्री निकाह/विवाह योजना के तहत टॉयलेट के साथ अपनी तस्वीरें भेजी हैं.
निकाह करने जा रहे दूल्हे युसूफ टॉयलेट के साथ तस्वीर की शर्त से नाराज हैं. युसूफ का कहना है कि शादी के लिए प्री-वेडिंग फोटोशूट तो सुना है, लेकिन शादी के लिए टॉयलेट के साथ तस्वीर लेना शर्मिंदगी भरा है. शौचालय से खड़े होकर फोटो जरूर ली है, लेकिन शर्म लग रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा नहीं करना था. घर में टॉयलेट है या नहीं इस बात का जायजा नगर निगम के कर्मचारियों को लेना था. नगर निगम कर्मचारी खुद घर आकर देख लेते कि घर में टॉयलेट है या नहीं. इसके बाद ही दूल्हनों को निकाह की 51 हजार रुपए की राशि दे देते. हमको शौचालय वाली फोटो देने में आपत्ति है. जबकि एक अन्य दूल्हे सद्दाम ने भी सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है. सद्दाम का कहना है कि तस्वीर की जगह घर आकर भी देखा जा सकता है. जबकि दूल्हन सैफिया ने सरकार के इस कदम को सही बताया है. उनका कहना है कि टॉयलेट है या नहीं, इसकी तस्दीक करने को अगर फोटो मांगी भी गई है तो इसमें क्या हर्ज है.
दिलचस्प बात ये है कि ये तस्वीर मैरिज सर्टिफिकेट में भी लगेगी. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शादी से पहले घर में टॉयलेट होने की तस्वीर में कोई दिक्कत नहीं है. इससे पहले भी घर में टॉयलेट है या नहीं इसकी जानकारी ली जाती रही है.

भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट

सरकार ने बदली शर्त
इस सरकारी शर्त के मुताबिक अगर शादी से पहले टॉयलेट के साथ तस्वीर नहीं भेजी गई तो काजी भी निकाह नहीं पढ़ेंगे. कई दूल्हों ने नगर निगम को शादी के एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी टॉयलेट के साथ तस्वीर भेजी है. सेल्फी भेजने के बाद ही दूल्हों का निकाह हो सका है. आपको बता दें कि 74 दूल्हों ने मुख्यमंत्री निकाह/विवाह योजना के तहत टॉयलेट के साथ अपनी तस्वीरें भेजी हैं.
दूल्हे अजीबोगरीब शर्त से हैं नाराज, दुल्हन खुश
निकाह करने जा रहे दूल्हे युसूफ टॉयलेट के साथ तस्वीर की शर्त से नाराज हैं. युसूफ का कहना है कि शादी के लिए प्री-वेडिंग फोटोशूट तो सुना है, लेकिन शादी के लिए टॉयलेट के साथ तस्वीर लेना शर्मिंदगी भरा है. शौचालय से खड़े होकर फोटो जरूर ली है, लेकिन शर्म लग रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा नहीं करना था. घर में टॉयलेट है या नहीं इस बात का जायजा नगर निगम के कर्मचारियों को लेना था. नगर निगम कर्मचारी खुद घर आकर देख लेते कि घर में टॉयलेट है या नहीं. इसके बाद ही दूल्हनों को निकाह की 51 हजार रुपए की राशि दे देते. हमको शौचालय वाली फोटो देने में आपत्ति है. जबकि एक अन्य दूल्हे सद्दाम ने भी सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है. सद्दाम का कहना है कि तस्वीर की जगह घर आकर भी देखा जा सकता है. जबकि दूल्हन सैफिया ने सरकार के इस कदम को सही बताया है. उनका कहना है कि टॉयलेट है या नहीं, इसकी तस्दीक करने को अगर फोटो मांगी भी गई है तो इसमें क्या हर्ज है.
मैरिज सर्टिफिकेट में लगेगी टॉयलेट वाली तस्वीर
दिलचस्प बात ये है कि ये तस्वीर मैरिज सर्टिफिकेट में भी लगेगी. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शादी से पहले घर में टॉयलेट होने की तस्वीर में कोई दिक्कत नहीं है. इससे पहले भी घर में टॉयलेट है या नहीं इसकी जानकारी ली जाती रही है.

Post A Comment: