अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार





सीहोर 15 अक्टूबर, 2019                     एमपी मीडिया पाइंट 


 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस. चौहान के निर्देशन में जिले में अवैध अग्नेय शास्त्रों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर समीर यादव एवं एसडीओपी सीहोर एस.एन चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्यामपुर नरेंद्र कुलस्ते के नेतृत्व में आज दिनांक 15/10/2019 को थाना श्यामपुर पुलिस को मुखारविंद से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आजाद मीणा पिता रामप्रसाद मीणा 32 साल निवासी बोरखेड़ा जागीर थाना कुरावर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोडेड पिस्टल मैं जिंदा कारतूस के बरामद कर पुलिस में 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई बताया जाता है। कि आरोपी उक्त पिस्टल को बचाने की फिराक में आया था।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते,सावनी ,पुष्पेंद्र यादव,आरक्षक अभिषेक राजोरिया,प्रकाश सैनिक,उमेश की सराहनीय भूमिका रही।


दो सटोरिये गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खिलते पाए जाने पर एक मीनार मस्जिद के पास गंज निवासी जितेंद्र पिता धूलसिंह मालवीय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1500 रुपए नकदी एवं सट्टा फर्जी जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बुधनी पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खेलते पाए जाने पर अंसाल मियां का मकान बुधनी निवासी देवीदीन पिता रामसिया कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2510 रुपए नकदी एवं सट्टा फर्जी जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


थाना शाहगंज पुलिस दिवडीया थाना इछावर निवासी ज्ञानसिंह पिता ओकारसिंह सूर्यवंशी उम्र 30 साल को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से छुरी रखे पाए जाने पर गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


अवैध शराब जप्त

थाना पार्वती पुलिस ने अवैध रूप से 18 क्वार्टर देसी शराब सहित ग्राम मालीपुरा निवासी कमलसिंह पिता फूलसिंह को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


सड़क दुर्घटना

थाना कोतवाली अंतर्गत सीहोर आष्टा रोड ड्रामा सेंटर के सामने कार क्रमांक एम.पी 43 सी. 0362 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए मोटर साइकिल क्रमांक एम.पी 37 एम.ए. 9379 ने टक्कर मार दी जिससे संदीप पिता नारायणसिंह पारदी को चोटे आई।

थाना पार्वती अंतर्गत हरिओम होटल के पास बाईपास रोड आष्टा पर सफेद कार क्रमांक एमपी 07 पी.सी 9394 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते भादरसिंह पिता रणजीतसिंह मेवाड़ा निवासी रसूलपुरा आष्टा टक्कर मार दी जिसमें भादरसिंह को चोटे आई।


अज्ञात कारणों से विवाहिता की मौत


थाना आष्टा अंतर्गत राठौर मंदिर के पास आष्टा निवासी 40 वर्षीय रजनी पत्नी महेश सोलंकी को अज्ञात कारणों के चलते उपचार हेतु अस्पताल आष्टा लाया गया जहां पर डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया सूचना पर आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
Share To:

Post A Comment: