Home
सीहोर/आष्टा
सीहोर: जांच के दौरान गैस सिलेंडरों का गड़बड़ पाया गया स्टाक, मामला सीहोर जिले के आष्टा का
विपिन इंडेन गैस एजेंसी आष्टा पर कार्रवाई,
स्टाक मे कम-ज्यादा पाए गए सिलेंडर,
कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांचदल ने की कार्यवाही
फोटो फाइल

सीहोर 16 अक्टूबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी शैलेष शर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी आष्टा श्रीमती अंजू अरुण कुमार विश्वकर्मा,तहसीलदार अभिषेक शर्मा सहित खाद्य विभाग के सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति आष्टा के संयुक्त जांच दल के साथ विपिन इंडेन गैस एजेंसी आष्टा की जांच की गई।
जांच के दौरान गैस एजेंसी संचालक विपिन बनवट द्वारा प्रस्तुत की गई स्टॉक पंजी के अनुसार प्रारंभिक गैस सिलेंडर स्टॉक जांच दिनांक की आवक एवं उपभोक्ताओं को वितरित किए गए सिलेंडरों का मिलान किया गया। इस दौरान दुकान एवं गोडाउन में संगहित गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किए जाने पर 14.2 किग्रा धारिता के 16 भरे घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अधिक तथा 19 किग्रा धारिता के भरे कामर्शियल गैस सिलेण्डर 41 नग कम पाये गए।
संयुक्त जांचदल द्वारा द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानों को उल्लंघन पाए जाने पर गैस एजेंसी संचालक से मौके पर ही जप्ती किया जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण बनाकर कलेक्टर न्यायालय में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया।
Back To Top
Post A Comment: