नाबालिग लड़की भगाकर ले जाने का प्रयास विफल
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर थानांतर्गत ग्राम दीवड़िया मे 07 अक्टूबर को रात्री महाआरती के समय एक 09 वर्षीया बालिका को भगाकर ले जाने का प्रयास ग्रामीणों की सजगता के कारण विफल हो गया।
जानकारी अनुसार सोमवार रात ग्राम दीवड़िया मे दुर्गाजी की महाआरती चल रही थी जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं पर ग्राम दीवड़िया निवासी भी एक नाबालिक लड़की भी थी, जिसे गांव का ही युवक संदीप पिता रामसिंह खाती बहला-फुसलाकर भगाने का प्रयास करने लगा जिसे ग्रामीणों ने ताड़ लिया और पीछा करा तो संदीप लड़की को छोड़कर अंधेरे मे फरार हो गया।
इछावर थाने मे लड़की के पिता ने रिपोर्ट कराई है। टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
आरोपी संदीप बदमाश किस्म का युवक है जो पहले भी कुछ मामलों मे जेल की हवा खा चुका है।

Post A Comment: