12 वर्षीय बालक ने बैंक मे 42 हजार रुपये पर किया हाथ साफ,एसबीआई शाखा इछावर का मामला इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
09 अक्टूबर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एसबीआई शाखा इछावर मे करीब 12 वर्षीय अज्ञात बालक ने पलक झपकते छोटे से हैंड बेग पर हाथ साफ कर दिया जिसमे 42 हजार रुपये नकद और जरुरी कागजात रखे हुए थे।
जानकारी अनुसार शा पीजी कालेज सीहोर मे अकाउंटेंट पद पर पदस्थ ललिता प्रसाद कीर आत्मज सीताराम प्रसाद अपने फंड ट्रांसफर के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया की इछावर शाखा पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई पूर्ण करते समय उन्होंने अपने हैंड बेग साइड मे रख दिया तभी पलक झपकते बैग काउंटर से किसी बालक ने पार कर दिया।शाखा प्रबंधक एसबीआई शाखा इछावर देवेन्द्र मीणा ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला की वारदात को अज्ञात किसी बालक ने अंजाम दिया है जिसका चेहरा पहचाने मे अभी नहीं आ पा रहा।
खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी बच्चे की तलाश सब ओर आरंभ की लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
मेनेजर एसबीआई शाखा इछावर देवेन्द्र मीणा ने बताया कि लगभग यह स्पष्ट हो चुका है कि किसी 12-13 वर्ष के बच्चे ने हरकत को अंजाम दिया है।



Post A Comment: