विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने रक्तदान
कर दी कारसेवकों को विनम्र श्रद्धांजलि
सीहोर 20 नवंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के लिए 17 यूनिट रक्तदान किया।कार्यकर्ताओं ने कारसेवकों को विनम्र श्रृद्धांजली आर्पित की। संगठनों द्वारा श्रद्धांजली स्वरुप आयोजित इस प्रेरणादायक आयोजन की सर्वस्य प्रशंसा की जा रही है।
रक्तदान करने वालों में प्रांत गोरक्षा प्रमुख अजीत शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला संयोजक विवेक राठौर, नगर अध्यक्ष आलेख राज राठौड़, नगर मंत्री यज्ञेश, नगर संयोजक आशीष कुशवाह, नगर गौरक्षा प्रमुख राजेंद्र, डॉक्टर नितेश गौर, प्रतुल राठौर, अभिषेक, शुभम,आकाश, दीपक, गौरव, विवेक,रोहित, राजेंद्र, भविष्य, नमन, विक्की महेंद्र सोलंकी, प्रभात मेवाड़ा, आशीष सिसोदिया, अजय पटेल ,पवन पाठक ,दीपक प्रजापति, अंकित राय,कल्ली सोलंकी आदि शामिल है।


Post A Comment: