अतिक्रमणकारियों को जारी किए भूमि खाली करने का सूचना पत्र
सीहोर 07 नवंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट अनुविभागीय अधिकारी सीहोर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसआई सीहोर की भूमि वर्तमान में शासकीय होकर अतिशेष मध्यप्रदेश शासन दर्ज है एवं इस भूमि पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर बेदखली की कार्यवाही प्रचालित कर जहांगीरपुरा के 12 अतिक्रमणकारियों को रकबा 142.761 हेक्टेयर, सांरगाखेड़ी 17 अतिक्रामकों को रकबा 211.463 हेक्टेयर, अल्हादाखेड़ी 4 अतिक्रामकों रकबा 39.782 हेक्टेयर, चंदेरी के 14 अतिक्रामकों रकबा 195.538 हेक्टेयर, खुर्शीदपुर के 2 अतिक्रामकों रकबा 191.86 हेक्टेयर एवं भगवानपुरा के 3 अतिक्रामकों रकबा 15.472 हेक्टेयर कुल 52 अतिक्रमणकारियों कुल रकबा 796.202 हेक्टेयर को सूचनापत्र जारी किए गए एवं शेष अतिक्रमणकारियों को सूचना पत्र जारी कर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है। बेदखली कह कार्यवाही तक समस्त अतिक्रमणकारियों/उक्त बेदखली की कार्यवाही प्रचालित होने से कोई भी अतिक्रमणकारी या अन्य व्यक्ति इस भूमि पर बोनी अथवा अन्य गतिविधि न करें, अन्यथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


Post A Comment: