महापौर के भतीजे को पुलिस ने कराया ‘‘बांड ओवर

इंदौर 07 नवंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या केस का फैसला आने वाला है, इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शहर की शांति को जिन लोगों से खतरा है, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा ‘‘बांड ओवर’’ की कार्रवाई की जा रही है। इंदौर नगर निगम की महापौर मालिनी गौड़ के भतीजे और भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह के खिलाफ भी ‘‘बांड ओवर’’ करवाया गया है। सामान्यत: पुलिस आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई करती है। ‘बांड ओवर’ के बाद भी यह लोग गड़बड़ करते हैं तो ‘बांड ओवर’ की राशि जब्त हो जाती है एवं पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देती है।
थाना बाणगंगा में 70 बदमाशों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाईबदमाशों को 25-25 हजार रुपये के बंधपत्र से निष्पादित कराया गया
बदमाशों ने ली शांति बनाये रखने की शपथवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमति रुचि वर्द्धन मिश्र द्वारा अयोध्या निर्णय आलोक में अशांति फैलाने वाले संभावित असमाजिक तत्वों एवं गुंडों-बदमाशों विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशो के पालन में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) युसुफ कुरैशी, अति. पुलिस अधीक्षक झोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा निहित उपाध्याय द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा इन्दौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए लगाया था।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना बाणगंगा इंदौर क्षेत्र में गुण्डे-बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाकर पुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा कार्रवाई कर 70 बदमाशों को पकड़ा गया, जिसमें 50 बदमाशों के विरुद्ध धारा 110 जा.फौ. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा 20 बदमाशों के विरुद्ध धारा 107, 116(3) जा.फौ. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इन बदमाशों को मौके पर ही 25-25 हजार रुपये के ‘बांड ओवर’ से प्रतिबंधित किया गया।

Post A Comment: