सीहोर/आष्टा 15 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
थाना पार्वती पुलिस द्वारा 52 नग सागौन की लकड़ियों से भरा आयशर वाहन जब्त किया गया जबकि चालक वाहन छोड़कर भागने मे सफल हो गया। गाड़ी के नंबर के आधार पर पार्वती थाना पुलिस अज्ञात आरोपी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक करीब एक लाख रुपये मूल्य की लकड़ी व वाहन सहित करीब 6 से सात लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। ज्ञातव्य हो की सागौन जब्ती के ज्यादातर मामलों मे पुलिस विभाग हो या वन विभाग, वाहन सहित माल तो जब्त कर लेती लेकिन उसे आरोपी या ड्रायवर नहीं मिल पाते। आज की कार्रवाई मे भी ऐसा ही हुआ।


Post A Comment: