अज्ञात मानव कंकाल मिला,पिछले दो माह के अंदर कुल अब भी 06 लापता,
पीएम के लिए भोपाल भेजा
इछावर 16 नवंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय से इछावर से करीब 14 किलोमीटर दूर नसरुल्लागंज मार्ग पर पूराना फांगिया जोड़ पर जंगल से पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है।नर कंकाल को पुलिस द्वारा इछावर लाते हुए हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया।
इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकेगी फिलहाल पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तित्वों की लिस्ट खंगालना शुरु कर दी है। शव किसी वयस्क व्यक्ति का माना जा रहा है। शिनाख्त के मृतक के कपड़े भी खोजे जा रहे हैं।
उधर पुलिस का कहना है कि पिछले 2 महीने में गुमशुदगी की साथ जिनकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिनमें से शोभाबाई निवासी खेरी जो मिल चुकी है।
बाकी यह लापता हैं।
1.सुभाष मालवीय निवासी लसूडिया,
2.यशोदा भाई निवासी कुल्हाड़ी,
3.सोनू निवासी इच्छावर,
4. ललिता भाई निवासी मोहनपुरलेंडी
5.नीमाबाई निवासी कालापीपल
6. राधिका निवासी कालापीपल



Post A Comment: