परिवर्तन को भांपते हुए आगे बड़ना नितांत जरुरी- वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन
इछावर 23 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
आज की युवा पीढ़ी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। बेरोजगारी जहां ज्वलंत समस्या के रुप मे उभर रही वहीं उक्त समस्या के निदान के लिए बढ़े पैमाने पर सरकारी और गैर सरकारी उपक्रम अपनी मुहिम छेड़े हुए हैं। ईएमएस के सर्च इंजन द्वारा ग्राम्यांचलों के शिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आपस मे जोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि ईएमएस ऐप के माध्यम से इछावर नगर व समूचे ब्लाक की पहचान देशभर मे है। इछावर की शासकीय,निजि संस्थाएं,व्यापारिक प्रतिष्ठान,सामाजिक संस्थाएं,राजनितिक मंच,पोलिटिकल लीडर्स,अस्पताल,स्कूल,कालेज,धार्मिक स्थल,कोचिंग क्लासेस आदि सिंगल क्लिक पर पूरे देश मे मौजूद हैं। उक्त बात एक्सप्रेस मीडिया समूह के सीएमडी सनत जैन ने कही, वह इछावर मे एक्सप्रेस मीडिया समूह द्वारा आयोजित ई-गवर्नेंस,ई-कामर्स और ई-सर्विसेज के क्षेत्र मे हो रहे ग्रामीण अंचलों के परिवर्तन के संबंध मे आयोजित कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।
श्री मेहता ने कहा कि ईएमस सर्ज इंजन धन्यवाद का पात्र है जिसने इछावर ब्लाक को संपूर्ण देश से जोड़ा। मध्यप्रदेश के नक्शे पर आज यदि इछावर एक माडल के रुप मे स्थापित है तो उसका श्रेय ईएमएस टीम को जाता है जिसने रात-दिन मेहनत के सांथ कार्य को अंजाम दिया। इछावर के नागरिक होने की हेसियत से मै भी ईएमएस के सारगर्भित कार्य के लिए सदैव सांथ खड़ा रहने की बात कहता हूँ। मेहता ने उपस्थितों को आगामी रुपरेखा से अवगत कराया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि बीएमओ डा बीबी शर्मा ने कहा कि इछावर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ई-अस्पताल है।यहां पहुंचने वाले रोगियों को हाथ से लिखी पर्ची के बजाए कंप्यूटर के पर्चे मिलते हैं।अस्पताल का पूरा रिकार्ड पलक झपकते कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। इछावर अस्पताल को प्रदेश के अंदर कायाकल्प क्षेत्र मे प्रथम स्थान प्राप्त है। यदि हम विश्व मे नम्बर-1 पायदान पर पहुंचना चाहते हैं तो समय के सांथ बदलाव व टीम-गेम की आवश्यकता होगी।
कार्यक्रम के अतिथिगण एसडीओ जलसंसाधन रविदीप बेन, इछावर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,बीआरसीसी जीएस वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रपालसिंह दरबार ने भी ई-गर्नेंस,ई-कामर्स एवं ई-सर्विसेज के संबध मे विस्तार से विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य बलवान पटेल,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार,कांग्रेस नेता अनिल राठी,एडवोकेट मुकेश प्रगट,एडवोकेट अनिल चांडक,एडवोकेट नवीन मिश्रा,एडवोकेट अलकेश चांडक,कांग्रेस नेता अजय खोकर,व्यापारी संघ के प्रमोद राठी, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य रवीन्द्र खांकरे, कैशव शिक्षा समिति के कमलसिंह खींची,कमलेश राठौर,व्याख्याता विनीत शर्मा,बीपीसीएल माधव गैस एजेंसी प्रबंधक ब्रजेंद्र तिवारी,केबल न्यूज़ एंड नेटवर्क के महेश जोशी, एम्बीशन आईटीआई संचालक रवि मालवीय,युवा नेता प्रवेश सलकन,विकास मुकाती,जीआर कोसे देवेंद्र तिवारी,सुनील शर्मा,विक्की सोनी,पत्रकार शिवराजसिंह राजपूत, सूरज वर्मा आदि गणमान्य नागरिक, युवा छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन एडवोकेट मुकेश प्रगट ने किया। आभार पत्रकार राजेश शर्मा ने व्यक्त किया।




Post A Comment: