दामाद ने बाइक रोक ससुर को उतारा मौत के घाट,
पति-पत्नी के बीच चल रहा था अदालती विवाद, बेटी मदद की गुहार लगाती रही और लोग वीडियो बनाने मे व्यस्त रहे।

सीहोर,18 नवंबर 2019                               एमपी मीडिया पाइंट

सोमवार को सीहोर जिले के श्यामपुर थाना अंतर्गत आने वाला ग्राम सरखेड़ा निवासी की उसी के दामाद ने चाकू से गोदकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। राहगीरों ने 108 से अस्पताल भेजा लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी।

जानकारी अनुसार ससुर साबिर अली अपनी बेटी को पेशी के लिए बाइक से सीहोर अदालत लेकर जा रहा था तब ही खंडवा जोड़ नजदीक जमाई इस्लाम अली ने सामने से टक्कर मार दी और चाकू से हमला कर दिया जिससे साबिर अली की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 से अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने जांच के बाद साबिर अली मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक काफी देर तक ही रोड किनार पड़ा रहा। उसकी बेटी मदद के लिए गुहार लगाते बिलखती रही।मौके पर मौजूद लोग बजाए मदद के घटना का विडियो बनाने मे व्यस्त देखे गए। सूचना के 25 मिनट बाद 108 वाहन मौके पर पहुंचा तब कही साबिर को अहमदपुर अस्पताल ले जाया गया।
Share To:

Post A Comment: