सीहोर, 18 नवंबर,2019                             एमपी मीडिया पाइंट

पंचायत ने काम कराया लेकिन मजदूरी का पैसा देने मे आनाकानी कर रहे। मुझे मजदूरों का भी पैसा देना है। मेरा पंचायत पर 94 हजार 650 रुपया अटका जिसमे से  मजदूरों को मुझे ही है। मुझे पंचायत से बाकाया राशि का भुकतान कराया जाए।

उक्त बात नसरुल्लागंज ब्लाक के ग्राम चींच निवासी रामकरण पंवार ने मीडिया के समक्ष की। रामकरण ने कहा कि मेरे द्वारा सीईओ जनपद नसरुल्लागंज मे भी गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरे द्वारा नौ अलग-अलग कुएं का गहरीकरण किया गया जिसका पेमेंट 1,51,600 रुपये चीच पंचायत से लेना बकाया थे जिसमे से 94,650 रुपये प्राप्त हो चुके हैं और 56,950 रुपये अब भी बकाया हैं।
मेरे द्वारा 3 जुलाई को कार्य पूर्ण कर दिया गया था। जब भी पेमेंट मांगा गया, पहले तो  सरपंच/सचिव 2-4 दिन का बोलकर टालते रहे और अब कहते हैं कि हमे कोई पैसा नहीं देन‌ा सब दे चुके हैं। 

बतादें कि गत 15 अक्टूबर को भी रामकरण पंवार ने जनपद सीईओ नसरुल्लागंज को भी आवेदन पत्र सौंपते हुए अपनी उक्त समस्या से अवगत कराया था लेकिन कोई नतीजा अबतक नहीं निकल पाया।
Share To:

Post A Comment: