अपनी भाभी का इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने वाला CA देवर राज्य सायबर सेल इन्दौर की गिरफ्त मे,
चार्टेड अकाउंटेंट देवर ने किया अपनी भाभी का अकाउंट हैक,
आरोपी शुभम जैन द्वारा कंपनी में काम के दौरान मिली सिम का प्रयोग किया, घटना कारित करने में पारिवारिक विवाद के चलते उठाया यह कदम
इंदौर, एमपी मीडिया पाइंट
विशेष पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार एवं अति. पुलिस महानिदेशक मिलिन्द कानस्कर द्वारा अपराधो के तत्काल निकाल करने के संबंध मे हाल मे दिये गये दिशा निर्देशो के पालन मे की गई कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक, राज्य सायबर सेल इन्दौर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 24-04-2019 को आवेदिका नेहा (परिवर्तित नाम) द्वारा एक लेखी इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने के सम्बन्ध में शिकायत जांच एवं वैधानिका कार्यवाही हेतु प्राप्त हुई थी |
प्रकरण में अपराध क्रमांक 156/19 धारा 43/66, 66सी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया अनुसंधान में आरोपी शुभम जैन पिता कमल किशोर जैन उम्र 24 साल निवासी कमर्शियल एरिया बांसवाडा राजस्थान को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि मुझे रितेश बक्षी जो मेरे बुआ जी के लड़के है , ने फोन लगाकर मुझे अपनी पत्नी नेहा (परिवर्तित नाम) का बैंक अकाउंट नंबर, PAN नंबर , जन्म दिनांक , मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी दी थी और मुझसे कहा कि भाभी का Income tax रिटर्न और फॉर्म 26As निकालने के लिए कहा व वह फॉर्म निकाल कर फुफाजी राहुल बक्षी को देने के लिए कहा था | रितेश बक्षी और उनकी पत्नी के बीच में पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है व उनका कोर्ट में केस भी चल रहा है | उसके बाद मैंने रात में भाभी का इनकम टैक्स अकाउंट लॉग इन करने के लिए उनके बैंक अकाउंट नंबर डाला जिससे पासवर्ड रिसेट कर इनकम टैक्स अकाउंट का एक्सेस प्राप्त कर लिया था एवं रितेश बक्षी व फुफाजी राहुल बक्षी के कहे अनुसार उनके इनकम टैक्स अकाउंट से वर्ष 2014, 2015, 2016, 2017, 2018 तक का 26AS form और इनकम टैक्स रिटर्न के प्रिंट आउट निकाल कर अपने फुफाजी राहुल बक्षी को दिए एवं रितेश बक्षी द्वारा भाभी का इनकम टैक्स अकाउंट का रिसेट आईडी पासवर्ड मुझसे माँगा गया जो उन्हें मैंने दिया था | रितेश बक्षी मेरे रिश्तेदार एवं क्लाइंट भी जो मुझसे इनकम टैक्स संबंधित एडवाइस भी लेते रहते थे जिसकी मैं उनसे फीस भी चार्ज करता हूँ |उक्त अनुसंधान मे निरीक्षक राशिद अहमद, उनि. पूजा मुवेल , महिला आर. दीपिका व्यास ,आरक्षक राहुल सिंह गौर, आरक्षक विजय बड़ोदकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post A Comment: