24 घंटे बाद हुई मृतक की शिनाख्त,
आष्टा निवासी बालक का निकला कंकाल,
14 वर्षीय पवन जायसवाल के रुप मे हुई
शिनाख्त,
रविवार शाम को कब्र से निकाला कंकाल,
बाइक और मोबाइल नहीं मिले। चप्पल भी गायब, मामले की गुत्थी उलझी
इछावर 17 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
मृतक पवन जायसवाल
शनिवार 16 नवंबर को इछावर से 14 किलोमीटर दूर फांगिया जोड़ के नजदीक जंगल मे पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त रविवार को कर ली गई। लाश की शिनाख्त पवन जायसवाल पिता लखनसिंह जायसवाल उम्र 13 वर्ष 08 माह के रुप मे उसके परिजनों द्वारा कपड़ों के आधार पर की गई।
आष्टा पुलिस रविवार को पवन के परिजनों को लेकर इछावर पहुंची। जहां बड़ा श्मशान घांट से खुदाई कर दफनाये गए शव को बाहर निकाला गया।
10वीं कक्षा का छात्र था मृतक
इछावर पुलिस कल से ही मामले की तफतीश मे जुटी हुई थी। पुलिस को बाइक और फोन नहीं मिला। आज से पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मृतक की अंतिम लोकेशन भंवरा गांव मे 11 नवंबर को शाम करीब 6:00 ट्रेस की है इसके बाद 16 नवंबर को फांगिया जोड़ के नजदीक कल उसका शव कंकाल के रुप मे मिला।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही मृतक की शिनाख्त पवन जायसवाल के रुप मे हुई, परिजन फफक-फफक कर रो पड़े। बड़ा भाई लखेंद्रसिंह जो उसी के स्कूल मे कक्षा11वीं का छात्र है। सुदबुद खो बैठा। पुलिस की मौजूदगी मे कल दफनाए शव को आज शाम कब्र से बाहर निकाला गया। लखनलाल आष्टा मंडी के समीप फल-सब्जी का ठेला लगाते हैं उनका कहना है कि मेरे बच्चे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मेने दोनों बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर इसी वर्ष उनका दाखिला सरकारी स्कूल मे कराया था।
मेरे बच्चे की इतनी दूर लाकर नृशंस हत्या किसने की!और क्यों की! यह समझ नहीं आता। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी,बाइक,स्मार्टफोन एवं चप्पल की तलाश आरंभ करते हुए गुत्थी सुलझाने का प्रयास शुरु कर दिया है।
Post A Comment: