12 वर्षीय नाबालिक से रेप

हुकुमसिंह मेवाडा,अहमदपुर/सीहोर
एमपी मीडिया पाइंट
जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिक के साथ आरोपी नैतिक उर्फ मूलचन्द कुशवाह निवासी ग्राम करलत पठार ने बहला फुसलाकर खेत मे ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के परिजन ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं को तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना टीआई प्रभात गौर ने बताया कि एक 12 वर्षीय नाबालिक से रेप की घटना घटित हुई। रिपोर्ट पर 376, 506 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर अपराध कायम किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया प्रकरण की विवेचना चल रही है। प्रकरण गंभीर प्रवृत्ति का था इसलिए आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी की गई वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त किए गए। प्रकरण विवेचना में है।

Post A Comment: