कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने
शाखा लिपिक को किया निलंबित
एमपी मीडिया पाइंट
कलेक्टर अजय गुप्ता द्वाराशाखा लिपिक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) नगरपालिका परिषद सीहोर अखलेश नामदेव को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। प्रकरण के अनुसार शाखा लिपिक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)नगरपालिका परिषद सीहोर अखलेश नामदेव को प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 1335 हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने में अपने पदीय कर्तव्यों के पालन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच अध्यारोपित की गई है।
निलंबन अवधि में नामदेव का मुख्यालय परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण सीहोर रहेगा तथा निलंबन अवधि में नामदेव को जीवन निर्वहन भत्ते की नियमानुसार पात्रता रहेगी।
कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद विदिशा तत्कालयीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोर सुधीर कुमार सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद आष्टा तत्कालयीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोर श्रीनीरज श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त नगरपालिक निगम भोपाल तत्कालयीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोर इशांक धाकड़, आयुक्त नगरपालिक निगम मुरैना तत्कालयीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोर अमर सत्य गुप्ता, प्रभारी सहायक यंत्री नगरपालिका परिषद सीहोर मनोज झंवर, उपयंत्री नगरपालिका विदिशा तत्कालयीन उपयंत्री नगरपालिका सीहोर सुश्री नीलम रजक एवं उपयंत्री नगरपालिका परिषद सीहोर प्राची गुप्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग को जांच के लिए लिखा है।


Post A Comment: