सरकारी बाग मे चल रही वृक्षों की अंधाधुंध कटाई,
आखिर किसके इशारे पर हो रहा वृक्षों का कत्ल-ए-आम

इछावर 25 नवंबर 2019 एमपी मीडिया पाइंट
इछावर क्षेत्र मे जिस तेजी के साथ दिन दहाड़े वृक्षों का कत्ल-ए-आम चल रहा उससे लगता है जैसे वन विभाग के सभी कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर हों! जंगलों के दुश्मन अब कुल्हाड़ी का कम और कटर मशीन का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आम,सागौन,नीम के पेड़ों को गाजर-मूली की तरह काटा जा रहा है। काटे गए वृक्षों के मशीन द्वारा साइज स्पाट पर ही तैयार किए जा रहे। बताया जा रहा है कि सबकुछ दिन-दहाड़े इसीलिए किया जा रहा ताकि लोगों को लगे कि शायद परमिशन के बाद ही पेड़ कटाई चल रही!वरना दिन मे कैसे अवैध रुप से पेड़ काट जा सकते।
इछावर: कटर मशीन का कटाई मे हो रहा इस्तेमाल, देखें वीडियो
इछावर के पुराने सिराड़ी मार्ग के नजदीक "सरकारी बाग" है । इस बाग के हरेभरे वृक्ष पिछले कई महिनों से अवैध लकड़ियों के धंधेतियों का शिकार हो रहे। बैखोफ पेड़ों का कत्ल कर लकड़ियों की सप्लाई की जा रही। सूत्र बताते हैं कि धंधेतियों द्वारा एक-दो पेड़ कटाई की परमिशन ली जाती और उसकी आड़ मे कई वृक्षों को जमीदोज़ कर दिया जाता है।
इछावर के सरकारी बाग मे नीम के पेड़ों की कटाई की जा रही है उसमे भी शायद यही पद्धति आजमाई गई हो!! बताया जाता है कि जंगलों मे कटे-पड़े लकड़ियों के साइज वन विभाग और धंधेतियों की सांठगांठ का परिणाम हैं।लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा धरपकड़ की इक्का-दुक्का कार्रवाई की जाती है वरना क्षेत्र मे वृक्षों की अवैध कटाई व इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन तो चलता ही रहता है और दूसरी तरफ वन विभाग आंखे मूंदकर बैठा नजर आता है।
लोगों का यह भी कहना है कि आखिर किसके इशारे पर!! वृक्षों की जान ली जा रही है उन दोषियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।


Post A Comment: