दो सड़क दुर्घटना मे तीन की मौत,
सोमवार का दिन इछावर क्षेत्र के लिए दुखभरी खबरों का रहा। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मे एक महिला सहित तीन व्यक्ति की मौत हो गई वही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
-------------दर्शन कर रामदेवरा से लौट रहा परिवार दुर्घटना का शिकार
महिला सहित दो की मौत, 06 घायल
मृतक पूर्व सरपंच देवसिंह मेवाड़ा
इछावर, 25 नवंबर 2019 एमपी मीडिया पाइंट
राजस्थान के रामदेवरा के दर्शन कर अपने सीहोर जिले के रतनपुर तूमड़ी (इछावर तहसील) लौट रहे एक परिवार के टवेरा वाहन को नागदा के समीप स्टेट हाइवे पर कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मारी जिससे टवेरा वाहन मे सवार रतनपुर तूमड़ी के पूर्व सरपंच देवसिंह मेवाड़ा-58 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला महिला जुगती बाई-38 निवासी ढाबला(जिला राजगड़) की उपचार के दौरान मौत हुई। मृतक जुगती बाई का मायका रतनपुर तूमड़ी मे था।जानकारी अनुसार ग्राम रतनपुर तूमड़ी निवासी मेवाड़ा परिवार बालक की मान उतारने रामदेवरा(राजस्थान) गया हुआ था। वहीं से वापस लोटते समय नागदा के समीप कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी।दुर्घटना मे तीन महिलाएं और तीन पुरुष भी घायल हुए जिनमे से गंभीर घायल चार व्यक्तियों का इलाज जिला चिकित्सालय उज्जैन मे जारी है।
एक अन्य जानकारी अनुसार वाहन में सवार चंपालाल पिता सुभाष, सज्जन सिंह पिता केसर, सिंह, दौलत सिंह पिता करण सिंह, गजराज सिंह पिता, राम सिंह, सीता बाई पति गजराज सिंह, सोनू पति, करण सिंह, सुनीता बाई, देवी सिंह 2 बच्चे जिगर व अनन्या सवार थी ।
--------------



Post A Comment: