कृषि भूमि पर कब्जा सौ़पने गए राजस्व कर्मचारियों के सांथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तहसीलदार ने टीआई को भेजा विभागीय पत्र,
कहा- घटना की प्रकृति गंभीर होने के कारण की जाए दंडात्मक कार्रवाई 


इछावर 09 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
आरआई और पटवारी के साथ अभद्र व्यवहार व शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले के खिलाफ इछावर तहसीदार आरएस मरावी ने आवेदन देकर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उधर पुलिस  ने अभीतक कोई प्रकरण कायम नहीं करते हुए मामले को जांच मे लिया है।

जानकारी अनुसार तहसील कार्यालय इछावर मे पदस्थ आरआई व पटवारी  तहसील अंतर्गत उजाड़ गांव विनायकपुरा के कृषक जगदीश,राजेश,भगतसिंह,  प्रेमनारायण आत्मज पन्नालाल जाति सुतार निवासी सुतारपुरा इछावर को न्यायलीन प्रकरण मे पारित आदेश के परिपालन मे कृषि भूमि पर कब्जा सौंपने गए थे।
बताया जाता है कि शुक्रवार 08 नवंबर को सुबह 9.00 बजे राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारियों ने कब्जा दिलाने की कार्यवाही को आगे बड़ाया, लेकिन आवेदकों को कब्जा सौंपते वक्त मौके पर मौजूद अनावेदक गुड्डू उर्फ मनोहर आत्मज रामनारायण विश्वकर्मा निवासी इछावर  द्वारा राजस्व निरीक्षक आरआर अहिरवार को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां दी गई तथा परिवार सहित आत्मदाह करने की धमकी दी गई और पटवारी कमल कीर व राजस्व निरीक्षक आरआर अाहिरवार को शासकीय कार्य करने से रोका गया।
उक्त घटना के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत करते हुए दोनों राजस्व कर्मचारियों ने तहसीलदार को अवगत कराया। 
प्राप्त आवेदन के आधार पर इछावर तहसीलदार आरएस मरावी ने हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक के साथ हुई घटना को गंभीर प्रकृति की मानते हुए थाना प्रभारी से पत्र प्रेषित कर कहा है कि शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने एवं अभद्र व्यवहार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने कारण संबधित पर अनुसूचित जाति/जन जाति अधिनियम के तहत भी दंडात्मक कार्रवाई की जावे।

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना टीआई अरविंद कुमरे का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले को जांच मे ले लिया गया है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment: