अब कई मायने रखाता है इछावर के लिए 9/11,
इछावर इतिहास का अंग है 09 नवंबर का दिन
----------------------------------------------------------
9/11--वर्ल्ड ट्रेड सेंटर,
9/11-सीता-राम नाम यज्ञ
9/11-अयोध्या रामजन्म भूमि फैसला
इछावर, 09 नवंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
आज की तारीख यानी 09 नवंबर का दिन भी इछावर के इतिहास में सदियों तक याद रखे जाने वाला है।समूचा मध्यप्रदेश सन्न रह गया था 9 नवंबर सन् 2005 को शाम 6:00 बजे जब 11 मंजिला कांस की भव्य यज्ञशाला अचानक धू-धूकर जल उठी थी।और लाखों श्रद्धालुओं की आस्थाएं चंद घंटों मे ही धुआँ पहन गईं थी।
सीता-राम नाम यज्ञ के दौरान अचनक लगी इस आग ने परिसर में मौजूद एक लाख लोगों की श्रद्धा आस्था को महज एक घंटे के अंदर ही धुअाँ पहना दिया था। भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल कुछ इस तरह कायम हुआ की तत्कालीन राज्य मंत्री एवं यज्ञ के मुख्य यजमान करण सिंह वर्मा, तत्कालीन कलेक्टर गुलशन बामरा, एसपी,डीएसपी डिप्टी कलेक्टर, सहित कई तीरंदाज अंधेरे का लाभ उठाकर अपनी-अपनी जान बचाकर भागते नजर आए थे।
देखिए घटना से जुड़े एक-एक वह फोटो जो आपकी याद ताजा कर देने वाले ऐतिहासिक दस्तावेजों मे शुमार हैं
दृश्य (1)दृश्य (2)
दृश्य (3)
दृश्य (4)

दृश्य (5)
दृश्य (6) दृश्य (7)
दृश्य (8)
ऐसा महायज्ञ सीहोर जिला क्या मध्यप्रदेश में न तो पहले कभी हुआ था और ना ही आगे होने की कोई संभावना फिलहाल नजर आती है। दुखित और क्रोधित भीड़ ने दमकलों सहित कई सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। संत शिरोमणि नेपाली बाबा के सानिध्य में चल रहा यह महायज्ञ, यज्ञ शाला जलने के बाद भी निर्धारित दिनांक तक जारी रहा। हजारों लोगों ने मिलकर एक ही रात में केसरिया कपड़े की यज्ञशाला का निर्माण कर डाला था, जो सामूहिक प्रयासों की सफलता का हमेशा एक अनुकरणीय उदाहरण बना रहेगा।खास बात यह थी कि, अंधेरे के कारण भगदड़ के समय जो लोग आपस में बिछड़ चुके थे वह दूसरे दिन ही आपस मे मिल पाए क्योंकि इछावर में उस समय किसी प्रकार का कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं हुआ करता था। हजारों लोगों ने पूरी रात ठंड से ठिठुरते हुए जाग कर गुजारी थी और इस तरह यह 09 नवंबर 2005 का दिन इछावर के इतिहास का एक विशेष पन्ना साबित हुआ था।
राम जन्म भूमि मुद्दे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने 09 नवंबर 2019 का दिन जहां भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक बना दिया वहीं अब इछावर के लिए यह दिन, दो विभिन्न मामलों को लेकर सदा के लिए अविस्मरणीय बना रहेगा। बात की जाए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तो आज ही के दिन अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया था। यानि कहीं न कहीं 9/11 अलग अपनी छाप छोड़ने वाली तारीख़ साबित होती रही है।
राजेश शर्मा, राजेश बनासिया
एमपी मीडिया पाइंट इछावर








Post A Comment: